दुनिया की टॉप २५ कंपनियों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें सबसे ज्यादा अमेरिका की कंपनियां शामिल हैं । वहीं भारत का नाम इस लिस्ट में नहीं है । टॉप टेन कंपनियों की लिस्ट में आठ कंपनियां तो सिर्फ अमेरिका की हैं, जिसमें एप्पल से लेकर मेटा तक के नाम शामिल हैं । इसके अलावा, एक सऊदी अरब और ताइवान की कंपनी है ।
दुनिया की सबसे अमीर कंपनी की बात करें तो इस स्थान पर आईफोन मेकर कंपनी एप्पल है, जिसका कुल मार्केट कैप २.८ ट्रिलियन डॉलर है । मार्केट बढ़ाने के लिए अभी हाल ही में भारत में इसके दो स्टोर मुंबई और दिल्ली में खोले गए हैं ।
दूसरी सबसे अमीर कंपनी माइक्रोसाफ्ट है, जिसका मार्केट कैप २.४ ट्रिलियन डॉलर है । इसके मालिक बिल गेट्स हैं और ये दुनिया के छठवें अमीर व्यक्ति है । ये भी अमेरिका की कंपनी है ।
तीसरे नंबर पर सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको है, जिसका मार्केट कैप २ ट्रिलियन डॉलर है । यह तेल रिफाइनरी कंपनी है ।
इसके बाद गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट १.५५ ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ चौथे स्थान पर और अमेजन १.२४ ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पांचवें नंबर पर है । छठवें नंबर पर एनवीआईडीआईए का मार्केट कैप ९२५ अरब डॉलर, सातवीं सबसे अमीर कंपनी बर्कशायर का मार्केट कैप ७३४ अरब डॉलर ह ।. एलन मस्क की टेस्ला आठवें नंबर पर है, जिसका मार्केट कैप ७११ अरब डॉलर है । इसके बाद मेटा और टीएसएमसी कंपनी है ।
