बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो किचन में मौजूद इन दो चीजों का ऐसे करे इस्तेमाल, बाल बनेंगे हेल्दी और शाइनी.

लंबे, घने और चमकदार बाल भला किसे पसंद नहीं हैं. लेकिन आज की इस खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते बालों से जुड़ी समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो आप किचन में मौजूद इन दो चीजों का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा पा सकते हैं. अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं और नए बाल नहीं उग रहे हैं, तो आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं. हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए कई लोग तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होने के कारण ये बालों के लिए और ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं.