इन लक्षणों से समझ जाएं खोखला हो रहा है लिवर, आज से इन चीजों से बना लें दूरी
लिवर डैमेज की स्थिति में कुछ खान-पान की चीजों से दूरी बनाकर रखने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में-
लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। इसकी मदद से शरीर में मौजूद गंदगी को कम किया जा सकता है। लेकिन कई बार हमारे खानपान की गलत आदतों की वजह से लिवर पर बुरा असर पड़ने लगता है, अगर समय पर इन आदतों में बदलाव न किया जाए तो लिवर डैमेज होने का खतरा रहता है। इसलिए लिवर को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं लिवर डैमेज गोने के लक्षण और इस स्थिति में किन चीजों से बनाएं दूरी?
लिवर डैमेज होने के लक्षण
लिवर डैमेज होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसमें पेट के ऊपरी हिस्से को छूने पर दर्द, पेट में पानी भरने जैसा महसूस होना, थकान होना, स्किन का रंग नीला पड़ना, खुजली होना, पेशाब का रंग पीला नजर आना इत्यादि।
ज्यादा नमक खाने से बचें
लिवर की परेशानी होने पर नमक का अधिक सेवन न करें। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से लिवर की परेशानी का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप जरूरत से अधिक नमक खाते हैं, तो इसकी वजह से नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है। कोशिश करें कि लिवर से जुड़ी परेशानी को कम करने के लिए ज्यादा नमक युक्त आहार का सेवन न करें।
तली-भुनी चीजों को कहें न
लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर आपको तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचने की जरूरत होती है। कोशिश करें अगर आपको फैटी लिवप या फिर सिरोसिस जैसी परेशानी है, तो पकौड़े, समोसा, पिज्जा जैसी चीजों का सेवन न करें।
मीठी चीजों का न करें सेवन
किडनी से जुड़ी समस्या होने पर मीठी चीजों का सेवन करें। कोशिश करें कि इस दौरान केक, कैंडी, फलों का जूस, सोड ड्रिंक्स इत्यादि से दूरी बनाकर रखें।
शराब से बनाएं दूरी
लिवर डैमेज होने पर या फिर लिवर नी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर शराब के सेवन से दूरी बना लें। अगर आप इन स्थितियों में शराब का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
