- लौकी का जूस पिएं: अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में लौकी का जूस शामिल करें। इसके जूस का सेवन आप सुबह के समय खाली पेट करें। यह आपके कमजोर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और वजन घटाने में मदद करता है।
- सलाद के रूप में खाएं: वेट लोस्स प्रोसेस में आपकी डाइट में सलाद सबसे ज़रूरी है। अपने लंच की थाली में लौकी का सलाद शामिल कर सकते हैं। लौकी को कद्दूकस करके उसमें दही, भुना हुआ जीरा और धनिया पत्ती को मिलाकर हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर सलाद बनाएं।
- सूप बनाएं: अपने शाम नाश्ते में आप लौकी का इस्तेमाल सूप के रूप में भी कर सकते हैं। ये हेल्दी भी है और पौष्टिक भी…लौकी के सूप में टमाटर और दाल मिलकर उसे और भी पोषक बना सकते हैं।
- चीला बनाकर खाएं: चीला हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आप अपने डिनर में लौकी का चीला बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। लौकी को बारीक पीसकर उसमें भुना हुआ जीरा, नमक, हल्दी, मसाला और बेसन मिलाकर आप इसका चीला तैयार कर सकते हैं।
लौकी खाने से मिलेंगे ये अन्य स्वास्थ्य लाभ:
लौकी खाने से सिर्फ वजहें ही कम नहीं होता है बल्कि आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं, लौकी में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। लौकी में मौजूद डाइटरी फाइबर और हेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है।
