१० जनवरी, विश्व हिन्दी दिवस २०२५ के अवसर भारतीय राजदूतास, लैनचोर काठमांडू में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया  

कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश को पोलिटिक्ल तथा पीआईसी प्रमुख तथा काउंसलर गीतांजलि ब्रांडन ने पढ़कर सुनाया

कार्यक्रम में नेपाल में हिन्दी पत्रकारिता तथा भाषासाहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पब्लिक के संपादक वीणा सिन्हा तथा प्रकाशक मनोज वर्मा को सम्मानित किया गया इसी तरह कार्यक्रम में कविता पाठ तथा नाटक में बढि़या प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्रों को भी सम्मानित किया गया

विश्व हिन्दी दिवस कार्यक्रम में भाषा आयोग के अध्यक्ष डॉ. गोपाल ठाकुर, नेपाल संगीत तथा नाट्य प्रज्ञा प्रतिष्ठान की उपकुलपति निशा शर्मा तथा एमाले पार्टी के सांसद मंगल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा हिन्दी प्रेमियों की उपस्थिति थी

कार्यक्रम के अंतिम भाग में नेपाल तथा भारत के कवियों द्वारा कविताओं का वाचन किया गया