नेपाल में प्रत्येक राजनीतिक परिवर्तन में महिलाओं का योगदान सक्रिय रहा है । राज्य प्रणाली परिवर्तित होने के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन दृष्टिगोचर हो रहा है यद्यपि महिला की स्थिति में खास परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है । पहले भी और आज भी वही महिला राज्य के उच्च पदों पर आसीन हंै जिनमें क्षमता और योग्यता होने के साथ–साथ संघर्ष करने की मानसिक क्षमता भी है या वैसी महिलाएं जिन्हें पारिवारिक या किसी खास कारण से सहयोग मिल रहा है । वरना सक्षम होने के बावजूद देश की ढेर सारी महिलाएं आज भी अपनी
इच्छा अनुसार कार्य करने और पद प्राप्त करने में असफल हैं । आइए कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जाने जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने
को अव्वल साबित करने में सफल रही हंै–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *