सर्दियों की छुट्टियों में बच्चों को पास सीखने का बहुत समय होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
जल्द ही बच्चों की सर्दियों की शुरुआत होने वाली हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उनके इस खाली समय को अच्छे से यूज करें। ऐसा ना करने पर बच्चे अक्सर फोन और टीवी देखते रहते हैं जिससे उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।इसी को देखते हुए हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आइडियाज जिनकी मदद से आप आप बच्चों को बहुत कुछ सिखा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में इस आर्टिकल में।
क्लास ज्वाइन कराएंछुट्टियों में बच्चों को स्कूल नहीं जाना होता है। ऐसे में उनके पास ढेर सारा समय होता है। इस समय को अच्छे से यूज करने के लिए आप बच्चों को डांस, म्यूजिक जैसे कई स्किल्स सिखा सकते हैं। इसके अलावा उनकी रुचि के मुताबिक भी आप उन्हें क्लासेस ज्वाइन कराएं। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका स्टेज फियर खत्म होता है।
· उनके कौशल को पहचानने की कोशिश करें
- हर बच्चे की एक अलग रुचि होती है। ऐसे मेंसर्दियों की छुट्टियों के दौरान आप उनके कौशल के हिसाब से ही उन्हें अलग-अलग गतिविधियां करने के लिए कहें। जैसे अगर उन्हें खेलना पसंद है तो उन्हें कोच से कोचिंग लेने के लिए कहें। अगर उन्हें पढ़ना-बोलना पसंद है तो उसी से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए कहें।
· कंप्यूटर सिखाएं
- समय के साथ कंप्यूटर एक ऐसी मशीन बन गई है जिसका इस्तेमाल हर एक क्षेत्र में किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की कम्प्यूटर पर पकड़ होना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आप उन्होंने सर्दियों की छुट्टियों के दौरान खाली समय में कम्प्यूटर की शार्ट कट की आदि सिखाएं।
बच्चों के साथ नए–नए गेम्स खेलें
- शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए जरूरी है कि बच्चे गेम्स खेलें लेकिन आजकल फ्लैट सिस्टम होने की वजह से कई बार बच्चे खेलकूद नहीं कर पाते हैं। कोशिश करें कि आप अपने बच्चों को अलग-अलग गेम्स खिलाकर फोन और कंप्यूटर से दूर रखें।
- तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को आसानी से सर्दियों में अलग-अलग गतिविधियां करवा सकते हैं।
