नेपाली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेगस्पिनर संदीप लामिछाने की एक पोस्ट ने अब सोशल मीडिया से लेकर नेपाली क्रिकेट का माहौल गर्म कर दिया है।

संदीप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नेपाल के समर्थकों का आभार जताया. उन्होंने लिखा- इन सबके लिए आप सभी को धन्यवाद. इस देश और इसके क्रिकेट प्रशंसकों ने हमेशा मेरा समर्थन किया है और मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया है।

यह प्यार और प्रोत्साहन ही मेरे लिए सब कुछ है और हमेशा मेरे दिल में एक खास तरीके से रहेगा।’ जहां एक तरफ उनके स्टेटस को सामान्य मानने वाले लोग हैं, वहीं इससे लाखों लोगों के मन में उत्सुकता भी पैदा हो गई है। संदीप कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं. कुछ लोगों ने तो यहां तक ​​कमेंट किया है कि ये रिटायरमेंट का संकेत है।