खास मौकों और कहीं बाहर जाने के लिए सही जैकेट के चुनाव को लेकर असमंजस में हैं ? तो इन पांच जैकेटों को खरीदकर आप आपने वॉर्डरोब को बेहतर बना सकते हैं ।
ट्रकर जैकेट ः ट्रकर जैकेट डेनिमरजीन जैकेट है, जिसमें दोनों तरफ जेबें होती हैं । इन जैकेटों के पीछे हाथ से पेंट हुए डिजाइन, बीड्स, ब्रैड एम्बेलिशमेंट और पैच के कारण यह थोड़ा फंकी लुक देती हैं ।
ब्लौजन जैकेट ः ब्लौजन जैकेट थोड़ी ढीली होती है लेकिन इलास्टिक कपड़े के साथ यह कमर के इर्द–गिर्द फिट हो जाती है । यह बॉम्बर जैकेट की तरह दिखाई देती है लेकिन विभन्न श्रेणियों में आती है जैसे जिपर, बटन और विभिन्न कॉलर पैटर्न ।
अनोराक्स या पारकास ः यह दोनों एक ही तरह की जैकेट हैं । यह जैकेट पानी से बचाती है हालांकि पारकास आमतौर पर अनोराक्स की तुलना में लंबी होती है और फर के साथ आती है ।

बाइकर जैकेट ः लेदर बाइकर जैकेट में बहुत सारे जिप, पट्टियां और बकल होते हैं । बाइकर जैकेट बाहर जाने और रोड ट्रिप के लिए एकदम सही हैं । यह अन्य जैकेटों की तुलना में आपको एक अलग रूप देती है । सफेद टी–शर्ट, काली जींस, ऊंचे जूते के साथ काले रंग की जैकेट काफी जमती है ।

बॉम्बर जैकेट ः सामान्य टी–शर्ट और जींस के साथ इसे पहनना आपको एक डैपर लुक देता है । यह सर्दियों में आपको गर्म रखने के साथ–साथ स्टाइलिश दिखाती है । यह विभिन्न कपड़ों जैसे सिंथेटिक, लेदर, पॉलीकॉटन और सुएड में उपलब्ध है ।
