स्टाइलिश दिखने का शौक ना सिर्फ महिलाआें को होता है बल्कि इस मामले में पुरुष भी कुछ कम
नही होते है पुरुष भी अपने स्टाइलिश लुक के लिए अलग–अलग स्टाइल को फॉलों करते हुए नजर आते है फिर चाहें उन्हे ऑफिस जाना हो या फिर किसी खास पार्टी में । वैसे तो पुरुषों के कुछ चुनिंदा आउटफिट ही होते है जिसे वह पहनते है । जैसे की जींस, टी शर्ट,, कोर्ट पैंट, पैट शर्ट, शेरवानी, कुर्ता पायजामा इत्यादि वह कोट पैंट, जींस और पैंट के साथ अक्सर जूते पहनते हुए नजर आते है जूतें उनके इस ड्रैसअप के साथ एकदम परफैक्ट होना बेहद जरूरी है जूते पुरुषों के इस परिधान का अहम हिस्सा होते हैं । सही जूतों के बिना स्टाइल स्टेटमेंट अधूरा सा नजर आता है ।

ऐसे में अगर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश दिखाना चाहते हंै तो मौकों के हिसाब से जूतों का चयन आपके स्टाइल को
और भी क्लासी दिखाएगा…. अगर आप मौकों के अनुसार जूतों का चयन करेंगे तो आपके स्टाइल में और भी चार–चाँद लग
जाएगे । यूँ तो हर स्टाइल का जूता अपने आप में खास होता है और यह खास किस्म के ड्रेसिंग और अवसर के लिए उपयुक्त है । कई बार आपको संड़े के दिन भी ऑफिशियल काम पर जाना पड़ता है या किसी इंवेट को भी अंटेड करना होता है इस दौरान आप दुविधा में पड़ जाते है कि फार्मल पहनें या लोफर, या फिर कैजुअल । ऐसे दुविधा के दौरान आप ऐसा वार्डरोब बनाए जो आपके लिए हर ओकेजन के लिए एकदम परफैक्ट हो जिसे आप हर मौके अनुसार कैरी कर सकें । फॉर्मल लेदर शूज में फॉर्मल शूज को फीतों के अलावा पूरी तरह से प्लेन होना चाहिए और वे चमकदार भी होने चाहिए । लेकिन अगर आप पैटेंट लेदर में सहज महसूस नहीं करते हैं तो आप लेदर के काले जूतें पहन सकते है । अगर आप सफर कर रहे है तो सफर के दौरान भी अपने जूतों का खास ख्याल रखें । सफर के दौरान लोफर को फार्मल जूता बनाया जा सकता है । सफर करने वाले प्रोफेश्नल्स के लिए लोफर शूज सबसे अच्छे होते हैं । ये बेहद आरामदेह होते हैं और आप इन शूज को आसानी से खोल और पहन सकते हैं । लोफर शूज जींस और पैंट के साथ पहनने से आपको क्लासी लुक मिलेगा ।
अगर आप वर्कआउटफिट के लिए बाहर जा रहे हैं तो इस दौरान के जूतें अलग तरह के होते है जैसे दौड़ने वाले जूते बास्केटबॉल और टेनिस के जूतें अलग होते हैं । दौड़ते वक्त ऐसे जूते पहने जाए जो दौडते वक्त पैरो को सही ग्रिप और घुटनों को सही सपोर्ट देगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *