प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज पशुपति मंदिर में विश्व शांति तथा राष्ट्र कल्याण के संकल्प से विशेष पूजा के साथ सवा लाख दीपों का प्रज्जवलन किया गया है।

अपनी धर्मपत्नी राधिका शाक्य के साथ सवेरे करीब आठ बजे पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर विधि अनुसार पशुपति मंदिर की परिक्रमा के बाद विशेष पूजा करके दीपक प्रज्ज्वलन किये जाने की जानकारी पशुपति विकास कोष के सदस्य सचिव डॉ प्रदीप ढकाल ने कराई। इस अवसर पर उन्होंने पशुपति क्षेत्र की गतिविधियों की भी जानकारी ली थी।

पशुपति क्षेत्र को विश्व वैदिक सनातन धर्मावलम्बियों के पवित्र स्थान के रूप में विकास करने का कोष के पदाधिकारियों को निर्देशन दिया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री भानुभक्त ढकाल, प्रधानमंत्री के परराष्ट्र मामला सलाहकार डॉ राजन भट्टराई तथा काठमांडू के प्रमुख जिलाधिकारी काली प्रसाद रिजाल भी सहभागी थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *