प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि कोविड- 19 के विरुद्ध की लड़ाई में नेपाल ने नए चरण में प्रवेश किया है। बुधवार बालुवाटार से वर्चुअल रूप में राजधानी के 11 अस्पतालों में एक ही बार में टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ के क्रम में सम्बोधन करते हुए प्रधानमंत्री ने 220 स्थानों से टीकाकरण का आरम्भ होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि माघ 18 गते तक 77औ जिलों के 300 केंद्रों में टीकाकरण अभियान आगे बढ़ने की बात भी बताई।

पिछले एक साल बहुत ही मुश्किलों भरा रहा। कोरोना की समस्या एक नई महामारी की समस्या जिसके बारे में किसी को कुछ ज्ञान भी नहीं था तब भी हम आगे बढे’- सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा। उन्होंने इस भयावह घडी में अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अग्र पंक्ति में डटकर कोरोना काल में सेवा देनेवाले स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारियों की सेवा को प्रशंसनीय कहते हुए उसे अविस्मरणीय भी बताया।

इसी क्रम में कोविड से जान गँवानेवालों के प्रति प्रधानमंत्री द्वारा श्रृद्धांजलि व्यक्त की गई। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराकर हमारा सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *