नेपाल में भी
कोरोना वायरस के विरुद्ध का वैक्सीनेशन कार्यक्रम आरम्भ हुआ है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बालुवाटार से वर्चुअल रूप में एक ही बार में काठमांडू के 11 अस्पतालों में इस अभियान का शुभारम्भ किया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने राष्ट्रपति के सन्देश को पढ़कर सुनाया था। राष्ट्रपति के शुभकामना सन्देश में कोविड-19 के विरुद्ध का वैक्सीनेशन (टीकाकरण) के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों कि सहभागिता को महसूश किये जाने का उल्लेख है।
पहले चरण में शुक्रराज ट्रॉपिकल तथा संक्रामक रोग अस्पताल टेकु, वीर अस्पताल, आयुर्वेद संस्थान तथा ट्रेनिंग सेंटर कीर्तिपुर, पाटन अस्पताल, परोपकार प्रसूति तथा स्त्री रोग अस्पताल थापाथली, त्रिवि शिक्षण अस्पताल महराजगंज, भक्तपुर अस्पताल, शहीद धर्मभक्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र भक्तपुर, काठमांडू मेडिकल कॉलेज जोरपाटी, सशस्त्र प्रहरी अस्पताल बलंबु, शहीद गंगालाल अस्पताल बांसबारी के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा वैक्सीन ली जाएगी। टीकाकरण के पहले दिन आज ही 12 हजार लोगों द्वारा टीकाकरण कराया जायेगा।
