नेकपा के प्रचंड-माधव समूह द्वारा प्रतिनिधि सभा विघटन के वोरोध में अभी तक किये जा रहे कार्यक्रमों के बाद अब कहा है कि माघ 28 गते इस समूह द्वारा विशाल जनप्रदर्शन होगा। इनकी योजना है कि आगामी जन प्रदर्शन अभी तक किये गए प्रदर्शनों में सबसे विशाल होगा।

गुरुवार हुई बैठक में कहा गया कि अभी तक के प्रतिगमन विरोधी कार्यक्रमों से देश व्यापी जागरण जन्म ले रहा है अतः अब होनेवाले आंदोलन को और भी ऊंचाई में ले जाना है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए दोनों अध्यक्षों द्वारा आंदोलन में प्राप्त समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए संविधान, लोकतंत्र, गणतंत्र, संघीयता और समानुपातिक प्रणाली की रक्षा हेतु आंदोलन अपरिहार्य होने के कारन जनपरिचालन का विकल्प न होने की बात बताई।

सम्बोधन के क्रम में दोनों अध्यक्षों ने संविधान को तोड़कर केपी ओली द्वारा चाले जानेवाले किसी भी तानाशाही कदम का सशक्त मुकावला करने के लिए तैयार रहने हेतु कार्यकर्त्ता पंक्ति को निर्देशन दिए जाने की बात संघर्ष समिति के सदस्य तथा पार्टी केंद्रीय सदस्य विष्णु रिजाल ने रातोपाटी को जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *