एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का हार्टअटैक से निधन हो गया है. राजीव कपूर बॉलीवुड के ग्रेट शो मैन राज कपूर (Raj Kapoor) के बेटे थे. रणधीर कपूर और ऋषि कपूर उनके बड़े भाई थे. शम्मी कपूर और शशि कपूर उनके चाचा थे. राजीव कपूर (Rajiv Kapoor Died) के निधन की जानकारी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी है. राजीव कपूर के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है.
राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का जन्म 25 अगस्त, 1962 को हुआ था. राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन बतौर एक्टर उनका करियर चल नहीं सका और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं. राजीव कपूर ने बतौर डायरेक्टर 1996 में ‘प्रेमग्रंथ’ फिल्म बनाई जबकि बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म बनाई थी.
