काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में बड़ी धूमधाम से भारत के आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय स्वतंत्रता दिवस को झंडा तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया । भारतीय राजदूत नवीन श्रविास्तव ने झंडा फहराया । इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के शुभकामना मंतव्य का प्रसारण किया गया । यह कार्यक्रम काठमांडू के लैनचोर स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित किया जाता है ।
