उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव अपनी पहली विदेश यात्रा के तौर पर चीन के लिए रवाना हो गए हैं. जब प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की चीन यात्रा का होमवर्क चल रहा था, तभी उपराष्ट्रपति यादव के नेतृत्व में एक टीम वहां गयी.कैबिनेट की बैठक में पिछले बुधवार को उपराष्ट्रपति यादव की चीन यात्रा को मंजूरी दे दी गई. उपराष्ट्रपति यादव का दौरा 29 जुलाई से 4 अगस्त तक एक सप्ताह के लिए होगा.
उपराष्ट्रपति यादव चीन के कुनमिंग में आयोजित होने वाले 7वें चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो और 27वें चीन आयात-निर्यात एक्सपो में भाग लेंगे। उनकी टीम में शिक्षा मंत्री अशोक राय, विदेश सचिव भरतराज पौडयाल और अन्य अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *