प्रधानमंत्री प्रचंड ने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है. रविवार को उन्होंने मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए जसपा को इसमें शामिल किया. जिसके मुताबिक, जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव उपप्रधानमंत्री के साथ स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री भी बन गये हैं.
इसी तरह जस्पा से नबलकिशोर साह वन मंत्री बने हैं. राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने रविवार सुबह दोनों मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शीतल निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश आदि उपस्थित थे।
