काठमांडू स्कूल आफ ला कालेज द्वारा आयोजित एक दिवसीय मैथिली,भोजपुरी भाषा तथा साहित्य संगोष्ठी का प्रमुख अतिथि थे भाषा आयोग के अध्यक्ष डाÞ गोपाल ठाकुर । इस कार्यक्रम में प्रथम सत्र में मैथिली तथा भोजपुरी संबंधी कार्यपत्र ला कालेज के विद्याथिर्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया । जिसपर संबंधित विद्वानों द्वारा टिप्पणी की गई ।
दूसरे सत्र में मैथिली तथा भोजपुरी भाषा के विकास संबंधित पैनल डिस्र्कस में दोनों ही भाषाओं के विशेषज्ञों से सुझाव पूछे गए । कार्यक्रम में बडी संख्या में साहित्य तथा भाषा से जुडे लोगोंकी सहभागिता थी ।समापन समारोह में मधेश प्रदेश के खेलकूद तथा समाजिक मंत्री माननीय प्रमोद कुमार जयसवाल की सहभागिता थी । डा गोविंद प्रसाद कुशुम संगोष्ठी का समापन किया ।