मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो चुका है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर चुकी हैं। इस दौरान सरकार ने वेतन भोगियों, पेंशन भोगियों, किसान, महिलाओं, युवा, छात्रों समेत कई वर्गों के लिए बड़े ऐलान किए। सरकार ने इनकम टैक्स के न्यू रिजीम में भी रेट में मामूली बदलाव किए हैं। खास बात है कि यह उनकी तरफ से पेश किया जाने वाला 7वां बजट था।
बजट के ऐलान के बाद क्या हुआ सस्ता?
बजट ऐलान के बाद कई सामान आने वाले समय में सस्ते जाएंग। बाहर से आयातित किया गया मोबाइल फोन, चार्जर /एडाप्टर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। कुछ कैंसर की दवाओं के दाम भी घटने की उम्मीद है। सरकार ने ताम्बाकू पर टैक्स नहीं बढ़ाया है जिस वजह से सिगरेट आदि के दाम में इजाफा नहीं देखने को मिलेगा।
सोना-चांदी खरीदने वाले लोगों को बड़ी राहत
सरकार ने बजट के जरिए गोल्ड की खरीदारी करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। बजट में बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, एग्री सेस को 5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया है। सरकार ने एक और बड़ा चेंज किया है। अब गोल्ड इंवेस्टर्स के लिए लॉन्ग टर्म की समय सीमा 36 महीने की जगह 24 महीने होगी। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को 20 प्रतिशत से घटाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया है।
सरकार ने एक और बदलाव किया है। पहले गोल्ड निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म की समय सीमा 36 महीने की होती थी। लेकिन अब इसे घटाकर 24 महीने कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स अब 20 प्रतिशत की जगह 12.5 प्रतिशत लगेगा। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में शिक्षा क्षेत्र में 32 प्रतिशत की वृद्धि
Budget in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री नर्मिला सीतारमण ने मंगलवार को शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले बजट की तुलना 32 प्रतिशत ज्यादा है। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में नौकरियों और कौशल प्रशक्षिण से संबंधित पांच योजनाओं का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पहली बार रोजगार के तहत एक लाख रुपये से कम वेतन होने पर कर्मंचारी भवष्यि निधि संगठन (ईपीएफओ) में पहली बार पंजीकरण करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद देगी, जो तीन कश्तिों में मिलेगी। ये किश्तें सीधे बैंक में स्थानांतरण (डीबीआई) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस योजना से 210 लाख युवओं को मदद दी जाएगी।
घटेगा सीमा शुल्क, कितना फायदा
Budget 2024 Speech LIVE: केंद्र सरकार ने बजट पेश करने के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह प्रतिशत, प्लैटिनम पर 6.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया। म्यूचअल फंड और यूटीआई पर दो प्रतिशत कर को वापस लिया गया। मोबाइल फोन और मोबाइल पीसीबीएस तथा मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को घटाकर 15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी सरकार ने दिया।
मोबाइल फोन और ये दवाएं सस्ती होने वाली हैं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर मरीजों के लिए 3 और दवाओं को कस्टम से छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सरकार ने मोबाइल फोन और संबंधित पार्ट्स के मामले में मोबाइल फोन, चार्जर पर 15 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई जाने का प्रस्ताव दिया है। भारत अगले वित्तीय वर्ष में नेपाल को 700 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगा।
