बुधवार सुबह करीब 11 बजे सौर्या एयरलाइंस का विमान पोखरा से उड़ान भरने के दौरान रनवे से दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर के मुताबिक, सौर्य का विमान त्रिभुवन एयरपोर्ट से पोखरा के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 19 लोग सवार थे. सुरक्षाकर्मी और हवाईअड्डे के अग्निशमन कर्मी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।त्रिभुवन एयरपोर्ट के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद अब बचाव कार्य जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. विमान में सवार अन्य लोगों की स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी आ रही है.