बालों और दाढ़ी का सफेद होना आम हो गया है । अपनी दाढ़ी और सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं तो यहां दाढ़ी और बालों को काला करने के कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय बताए गए हैं ।
लंबी दाढ़ी और मूंछ रखने का फैशन काफी चलन में है । एक्टर हो या आम आदमी हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है । यह न केवल आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगाता है बल्कि आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है, लेकिन अक्सर लोगों के बाल और दाढ़ी कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं, जो लोगों को काफी खराब लगते हैं । सफेद बाल कई कारणों से हो सकते हैं और बालों को काला करने के घरेलू उपाय काफी हद तक मदद करते हैं । इसी तरह सफेद दाढ़ी के कारण भी लोग काफी शर्मिंदगी महसूस करते है । अगर आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाने के उपाय तलाश रहे हैं और अपनी दाढ़ी को भी नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं तो यहां दाढ़ी और बालों को काला करने के कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय बताए गए हैं ।
१) प्याज
दो चम्मच प्याज का रस, ७–८ पुदीने के पत्ते, आधा कटोरी अरहर और १ आलू को मिलाकर पीस लें । इसे दाढ़ी के बालों में लगाने से फायदा हो सकता है । यह सफेद दाढ़ी और बालों को काला करने के प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है ।
२) गाय का दूध
सफेद दाढ़ी और बालों को काला करने के लिए गाय के दूध से बने बटर का इस्तेमाल किया जा सकता है । इसके लिए रोजाना सफेद बालों की मक्खन से मालिश करनी चाहिए । इससे दाढ़ी का कालापन बना रहता है, लेकिन ध्यान रहे कि मसाज हल्के हाथ से ही करनी है । अन्यथा विपरीत परिणाम देखने को मिल सकते हैं ।
३) पपीता
आधा कटोरी पपीते को पीसकर उसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच एलोवेरा का रस मिलाएं । इसे दाढ़ी पर लगाने से दाढ़ी काली बनी रह सकती है ।
४. फिटकरी
दाढ़ी को काला करने में भी फिटकरी बहुत फायदा कर सकती है. फिटकरी को पीसकर उसका चूर्ण बना लें । इसके बाद इस पाउडर में गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट सफेद दाढ़ी पर लगाएं. इससे दाढ़ी के सफेद बालों को काला करने में फायदा होगा ।
५) आंवला
अगर दाढ़ी सफेद हो रही है तो आंवले का जूस लगातार १ महीने तक पीने से भी फायदा होगा । इससे दाढ़ी सफेद नहीं होने में मदद मिलेगी ।
६) करी पत्ता
करी पत्ते को नारियल के तेल में उबालें और ठंडा होने पर दाढ़ी की मालिश करें । आपको जल्द ही असर दिखेगा । साथ ही इसकी कुछ पत्तियों को १०० मिली पानी में तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए. गुनगुना होने पर इसे पिएं ।
७) चाय या कॉफी
पानी में चाय या कॉफी डालकर १० मिनट तक उबालें । काले बालों का रंग बरकरार रखने के लिए चाय और कॉफी के पानी से बालों को धोएं ।
८) शिकाकाई
शिकाकाई को रात को आयरन के बर्तन में पानी में भिगो दें । सुबह पानी को उबाल कर रखें । इसे नियमित रूप से करें ।
