नेपाल भारत मैत्री संघ के भक्तपुर जिला शाखा तथा बागमती प्रदेश के सहयोग से भारत के ७६ वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मेयर द्वारा किया गया । इस अवसर पर सह अध्यक्ष शैलेन्द्र झा, बागमती प्रदेश के इंचार्ज तथा संघ के उपाध्यक्ष माधव तिमिसिन्हा ,केन्द्रीय सदस्य वीणा सिन्हा तथा वाडाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामना के साथ अपना मंत्व्य व्यक्त किया । कार्यक्रम का आयोजन भक्तपुर के दुवाकोट में किया गया था ।
