भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि युद्धविराम पर सहमति बन गयी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:35 बजे विराम होगी।” इसी प्रकार, पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने भी पुष्टि की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम पर सहमति बन गई है।
