चुनाव आयोग ने 21 फरवरी को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. आयोग ने सोमवार को जारी किया

तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव तैयारी की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर संचालित की जाएंगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक 1 से 10 नवंबर तक राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

चुनाव आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टाराई के मुताबिक, पहली चुनाव व्यवस्था के लिए दो जनवरी से चुनाव अधिकारी का कार्यालय स्थापित किया जायेगा. आयोग ने नई पार्टियों के रजिस्ट्रेशन से लेकर चुनाव और प्रचार तक के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है और चुनाव प्रचार की अवधि 3 फरवरी से 18 फरवरी तक तय की है.

चुनाव के दिन 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतपेटियां जमा होने के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी. समानुपातिक  चुनाव प्रणाली के लिए 15 नवंबर को चुनाव पदाधिकारी का कार्यालय स्थापित कर 18-19 दिसंबर को अंतिम सूची जमा की जायेगी.