मधेस प्रांत में मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी है. सात मधेस पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तोड़फोड़ की
अब सात मधेस पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरोज यादव के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. नवनियुक्त मुख्यमंत्री यादव के आगमन की सूचना मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक दिया उन्होंने गृह, संचार और कानून मंत्रालय पर भी ताला लगा दिया है। वे राज्य के अन्य मंत्रालयों पर भी रोक लगा रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है . राज्य प्रमुख सुमित्रा भंडारी ने सोमवार को यूएमएल संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
