दुनिया की प्रतिष्ठित टाइम 2026-100 लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम शामिल हैं. नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के नाम भी इस लिस्ट में शुमार किए गए हैं. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत कोई भारतीय राजनेता इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाया…

टाइम मैगजीन की 2026-100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में भारतीय मूल के तीन लोगों को शामिल किया गया है- बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, शेफ विकास खन्ना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई. रणबीर भारतीय नागरिक हैं, वहीं पिचाई और खन्ना भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं…

टाइम-100 लिस्ट में वर्ल्ड लीडर

———

डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिकी राष्ट्रपति

शी जिनपिंग- चीन के राष्ट्रपति

बेंजामिन नेतन्याहू- इजरायली प्रधानमंत्री

पोप लियो XIV- कैथोलिक चर्च के प्रमुख

मार्क कार्नी- कनाडा के प्रधानमंत्री

क्लाउडिया शिनबॉम- मैक्सिको की राष्ट्रपति

साने ताकाइची- जापान की प्रधानमंत्री

बालेंद्र शाह- नेपाल के प्रधानमंत्री

तारिक रहमान- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री

मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री

गेविन न्यूजॉम- कैलिफोर्निया गवर्नर

जोहरान ममदानी- न्यूयॉर्क मेयर

सूसी वाइल्स- वॉइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ

नेटूम्बो नंदी-एंडैत्वा- नामीबियाई नेता

राफेल मारियानो ग्रॉसी- IAEA के महानिदेशक

हेन्ना विर्कुनेन- यूरोपीय आयोग का वाइस प्रेसिडेंट

जैकब फ्रे- मिनियापोलिस के मेयर

जनरल डैन केन- अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ

स्टीव विटकॉफ- अमेरिका के विशेष दूत

मार्क केली- अमेरिकी सीनेटर

टेक दिग्गज और AI लीडर्स

————-

सुंदर पिचाई- गूगल सीईओ

नील मोहन- यूट्यूब सीईओ

ग्वेन शॉटवेल- स्पेसएक्स सीओओ

डारियो एमोडेई और डैनिएला एमोडेई- एंथ्रोपिक

माइकल डेल और सुसान डेर- Dell

मिस्टर बीस्ट- कंटंट क्रिएटर

सीसी वेई- TSMC सीईओ

जेरेमी अलायर- सर्कल CEO

सारा फ्रायर- ओपेन AI सीएफओ

जॉन फर्नर- वॉरमार्ट अमेरिका सीईओ

जोश डी अमारो- डिज्नी पार्क चेयरमैन

डेविड एलिसन- स्काईडांस मीडिया

एलिको डैनगोट- उद्योगपति

लिप-बू चान- टेक निवेशक

फातिह बिरोल- IEA एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

कलाकार

——

रणबीर कपूर- एक्टर

जोए सालडाना- एक्ट्रेस

बेनिसियो डेल टोरो- एक्टर

ईथन हॉक- एक्टर

केट हडसन- एक्ट्रेस

डकोटा जॉनसन- एक्ट्रेस

क्लेयर डेन्स- एक्ट्रेस

केक पालमर- एक्ट्रेस

स्टर्लिंग के ब्राउन- एक्टर

नोआ वाइल- एक्टर

जोनाथन ग्रोफ- एक्टर

वैगनर मौरा- एक्टर

रिया सीहॉर्न- एक्ट्रेस

जफर पनाही- डायरेक्टर

निक्की ग्लासर- कॉमेडियन

टायरी जोन्स- उपन्यासकार

यीयुन ली- लेखिका

फ्रीडा मैकफैडेन- लेखिका

मजेदार ये है कि टाइम मैगजीन में रणबीर कपूर का प्रोफाइल उनके साथी कलाकार और स्टार आयुष्मान खुराना ने लिखा. आयुष्मान ने लिखा, “कुछ एक्टर विरासत को पाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला के दम पर विरासत बन जाते हैं. रणबीर कपूर इसी कैटिगरी में आते हैं. रणबीर बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस और वीकेंड कलेक्शन की चर्चाओं से आगे निकल चुके हैं…”

बता दें कि इस लिस्ट में भारतीय सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना का भी नाम शामिल है जिन्होंने कुकिंग के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है.