
जमाना है मिक्स एंड मैच का । चाहे पहनिए या लगाइए । जी हां, लगाने से यहां मतलब स्किन, बालों और मेकअप में बेफ्रिकी से क्रीम, तेल और शैंपू का मिक्स एंड मैच इस्तेमाल करने से है । दोगुना फायदा लेने के लिए एक ब्यूटी प्रोडक्ट को २–३ तरीके से इस्तेमाल करें और खुद बनें अपना ही टें«डी ब्यूटी एक्सपर्ट । इनका साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और आपकी अपनी खोज भी होगी ।
एंटी एजिंग फेशियल क्रीम ः फेशियल क्रीम से चेहरा ही क्यों चमके ! हाथ भी चमक सकते हैं । इसे हैंड लोशन के साथ मिलाकर लगाएं । इस स्पेशल क्रीम में उम्र के रोकने के खास गुण होते हैं । इसमें मौजूद तत्व चेहरे ही नहीं शरीर के बाकी हिस्सों पर लगाने पर भी उतना ही लाभ पहुंचाते हैं, जितना चेहरे पर लगाने से होता है । न्यूयॉर्क में हुए एक शोध के मुताबिक डर्मेटोलॉजिस्ट डेविड कोलब्रट अपनी किताब में द हाई स्कूल रिन्यू डाइट ः लूज २० इयर इन ३० डेज में लिखते हैं कि ज्यादातर एंटी एजिंग फेशियल क्रीमों में रेटिनाइड या रेटिन ए होते हैं, जो नयी कोशिकाएं के बनने और कोलेजन को तेज व उत्तेजित करने में फायदेमंद होते हैं । ये त्वचा को मुलायम रखते हैं । इस क्रीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन सी त्वचा में फ्री रेडिकल्स बनने नहीं देता और कुछ ही दिनों में इसके इस्तेमाल से त्वचा जवां दिखने लगती है ।

अंडर आई क्रीम ः रात में सोने से पहले अंडर आई क्रीम जब आंखों के नीचे लगाएं, तो भी अनामिका उंगली पर क्रीम लगा हल्के लाफ लाइंस पर भी लगाएं । कुछ ही दिनों में जिस तरह आंखों के नीचे की महीने रेखाएं कम हो जाएंगी, उसी तरह लाफ लाइंस भी दूर होंगी । अगर आप अंडर आई जैल इस्तेमाल करती हैं, तो लाफ लाइन पर जैल का इस्तेमाल करने पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे ।

फुट क्रीम ः आप घर में बरतन या छोटे–मोटे कपडेÞ खुद धोती हैं, तो आपको जरूर फटे हाथ परेशान करते होंगे । ऐसे में हाथों पर फुट क्रीम की मालिश कर रात में सोएं । सुबह हाथ मुलायम हो जाएंगे ।

शैंपू ः बॉडी वॉश खत्म है, साबुन की बट्टी तन पर घिसने का मन नहीं है, तो शैंपू को मग में पानी डाल कर डायल्यूट करें और ढेर सारे झाग के साथ नहाने की मस्ती लें ।

शेविंग क्रीम और कंडीशनर ः हेअर रिमूवल के लिए अगर पैरों को शेव करती हैं, तो शेविंग क्रीम में थोड़ा सा हेअर कंडीशनर मिला कर थोड़ी देर के लिए त्वचा पर लगाकर रखें, फिर शेव करें । इससे पैर मुलायम रहेंगे ।
![]()
फेस वॉश और स्क्रब ः कभी एक के साथ एक फ्री के ऑफर में फेस वॉश के २–३ पैक ले लें । फेस स्क्रब के साथ इसे मिलाकर बॉडी में लगाएं । महीने में २–३ बार ऐसा करें और बॉडी वॉश व बॉडी स्क्रब का इफेक्ट पाएं । पूरे बदन की त्वचा शुष्क नहीं रहेगी । स्क्रब से त्वचा की अच्छी तरह सफाई हो जाने पर रोमछिद्र सांस ले सकेंगे ।

लिपस्टिक और आई शैडो ः कई बार डे«स से मैचिंग आई शैडो का कॉम्बिनेशन ना मिले, तो जो लिपिस्टिक आप लगा रही हैं, उसे ही काजल लगाने से पहले पलकों पर अनामिका उंगली से हल्के से आई शैडो का रूप दें । लिपिस्टिक से मैच करते प्योर क्रीम शैडो से मिनटों में आपकी आंखें सज जाएंगी ।

बॉडी लोशन और परफ्यूम ः बड्स से कान साफ करती ही हैं, अब इसका दूसरा इस्तेमाल भी करें । जब साड़ी पहनें, तो बड्स पर थोड़ा सा इत्र या परफ्यूम लगाकर नाभि में लगाएं । आंचल के साथ–साथ आप भी महक उठेंगी । बॉडी लोशन हथेली में लेकर थोड़ा सा परफ्यूम स्प्रे करें और किसी स्पेशल अवसर पर इसका इस्तेमाल करें । लंबे समय तक तन से भीनी–भीनी महक आएगी ।

आई डिफाइनिंग पेंसिल ः वेस्टर्न आउटफिट पहना हो, आंखों पर आई शैडो की जगह सिर्फ आई डिफाइनिंग पेंसिल लगायी जाए, तो आप काफी स्टाइलिश दिखेंगी । आपके पास कुछ एक्वा कलर नहीं हो, तो न्यूड और कलरफुल लिप पेंसिल को मिक्स शेड के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं । जैसे आप ऊपर की पलकों पर लाई लाइनर लगाती हैं, तो आई लाइनर की जगह लिप पेंसिल लगाएं ।

लिपस्टिक और ब्लशर ः गालों पर हल्का ब्लशऑन लगाने से गाल गुलाबी हो उठते हैं, अगर आई मेकअप से मेलखाता ब्लशऑन आपके पास ना हो, तो लिपिस्टिक को अनामिका उंगली पर लगा कर गालों की हड्डियों पर हल्का–हल्का छुआएं और मध्यमा उंगली से अच्छी तरह स्मज करें । ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में लिपस्टिक का प्रयोग ना करें, जिससे कलर स्किन टोन से बिलकुल अलग से दिखायी ना दे । स्मज की गयी जगह पर ऊपर से लूज पाउडर लगा लें ।
क्यूटिकल क्रीम ः लिपबाम को २ तरह से प्रयोग करें । रात को सोते समय होंठों पर लिपबाम लगाने के साथ–साथ नाखूनों के आसपास की त्वचा या क्यूटिकल की मालिश करें । आपके क्यूटिकल हमेशा हेल्दी रहेंगे । लिपबाम में मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व क्यूटिकल की कटी–फटी त्वचा को ठीक कर उसे मुलायम बनाए रखेगा ।

पेडिक्योर फुट लोशन ः घर में पेडिक्योर करते समय फुट लोशन में थोड़ा सा बादाम का तेल अच्छी तरह से मिलाएं और पैरों की मालिश करते समय इसका इस्तेमाल करें । पैरों की रूखी त्वचा पर बादाम के तेल अच्छी तरह से मिलाएं और पैरों की रूखी त्वचा पर बादाम के तेल में मौजूद तत्व त्वचा को पोषण देनेवाले साबित होंगे ।

विंटर नरिशिंग क्रीम ः खासतौर से सरदियों में जब हल्के बॉडी लोशन भी तन की त्वचा पर अच्छे नतीजे नहीं दे पाते, तो चेहरे पर लगायी जानेवाली नरिशिंग अल्ट्रा रिच क्रीम व थोड़ा सा बादाम तेल बॉडी लोशन में मिलाएं और अपने लिए अच्छा सा विंटर नरिशिंग बॉडी लोशन तैयार करें ।
