प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि वन से सम्बंधित नीतियों के बनाये जाने पर उपभोक्ताओं का साथ लेकर ही नीतियां बनाई जाएगी। मंगलवार काठमांडू में आयोजित सामुदायिक वन उपभोक्ता महासंघ, नेपाल कि आठवीं राष्ट्रीय परिषद का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने बताया है।
वन की सुरक्षा, संरक्षण तथा वन्य जंतु की सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए जनता का साथ लेने की उनकी सोच है। ओली ने वैज्ञानिक वन व्यस्थापन के नाम पर वनों के विनाश होने की बात बताते हुए कहा कि वन विकास का प्रतिफल देनेवाली नीति आवश्यक है। उन्होंने कहा- वैज्ञानिक वन व्यवस्थापन कहकर उसके नाम पर ये वनों का विनाश करने की नीति है ऐसा मैंने सोचा ही नहीं था। ये वैज्ञानिक कही गई बात अच्छी होगी सोचा तो परिणाम तो उसके उलटे हो रहे हैं। ये तो वैज्ञानिक के नाम पर सब समाप्त करने की नीति है।
